धमाल मचाने आ रही है 125cc की यह पॉवरफुल क्रूज़र बाइक हार्ले डेविडसन की याद दिलाएगी

धमाल मचाने आ रही 125cc 
की यह पॉवरफुल क्रूज़र बाइक हार्ले डेविडसन की याद दिलाएगी


Auto expo 2023 updates QJ motors Bike launch India:

धमाल मचाने आ रही है 125cc की यह पॉवरफुल क्रूज़र बाइक हार्ले डेविडसन की याद दिलाएगी,दोस्तों साल 2023 की शुरुआत होने के दूसरे ही हफ्ते से गाड़ियों का मेला यानि ऑटो एक्सपो चल रहा है जिसमे दूनियाभर से आये ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर कंपनीज ने हिस्सा लिया और इस बार के ऑटो एक्सपो मे ज्यादातर इलेक्ट्रिक वाहन ही चरचे मे रहीं लेकिन अगर फ्यूल आधारित गाड़ियों की बात करे तो अब भी मार्केट में इसकी डिमांड कम नहीं हुई है और इस सब को देखते हुए ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर कम्पनिज ने भी अपने ग्राहकों को निराश नहीं किया है

वैसे तो इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर कम्पनिज ने भी इस बात का खयाल रखा है और आयोजीत ऑटो एक्सपो में एक से बढ़कर एक मोटरसाइकल पेश की है लेकिन अब भारतीय बाज़ार में एक ऐसी ऑटोमोबाइल कंपनी ने कदम रखा है जो कॉलेज स्टूडेंट्स और युवाओ को फोकस करते हुए बेहतरीन फ़िचर्स और परफॉरमेंस वाली क्रूज़र बाइक को पेश किया है जो की बेहद "किफायती" साबीत हो सकती है 

जी हाँ दोस्तों हम बात कर रहे है चाइनीज मोटरसाइकल मैन्युफैक्चरर QJ motors की ऑल न्यू बाइक SRV 125 के बारे में जो डिजाइन और फ़िचर्स के मामले में किसी भी क्रूज़र सेगमेंट की बाइक को तगडी टक्कर दे सकती है, इस बाइक का लुक कहीं ना कहीं हार्ले डेविडसन की क्रूजर बाइक की याद दिलाता है और ढेर सारे यूनिक फ़िचर्स के साथ ये किसी भी एंट्री लेवल बाइक को कड़ी टक्कर दे सकती है, QJ motors ने अपनी इस एंट्री लेवल बाइक को ग्रेटर नोएडा मे चल रहे ऑटो एक्सपो मे पेश किया है, SRV 125 मोटरसाइकल के लुक और डिजाइन ने लोगों को अपनी ओर काफि आकर्षित किया। 

जानें QJ SRV 125 बाइक के लुक और फ़िचर्स के बारे में: 

इसके लुक्स और डिजाइन की बात करें तो फ्रंट में सर्कुलर ऑल LED हेडलैंप सेटअप देखने को मिलता है जिसमे बेहतरीन LED डिआरएल लगें है जो इसके फ्रंट लुक को और भी इनहाँस करता है इसके अलावा कंपनी ने इस बाइक के फ्यूल टैंक पर एक वालनट शेप डिजाइन दिया है जो इस बाइक को और भी शान्दार लुक देता है वहीं इसके रियर साइड में कंपनी ने टेल लैंप को इस बाइक के टर्न इंडीकेटर् मे ही सेट किया हुआ है जो की SRV 125 बाइक के लुक को एक अलग लेवल पर ले जाता है और क्यों की इसके बाइक के टर्न इंडीकेटर् भी LED बल्ब सेटअप के साथ आता हैं जो की इस बाइक का एक प्लस प्वाइंट है 

इसके features की बात करें तो SRV 125 बाइक कयी सारे बेहतरीन फिचर्स के साथ आती है जो इस सेगमेंट की बाइक में बहोत ही कम देखने को मिलते हैं, इसके फ्यूल टैंक की बात करे तो 14.5 लीटर का फ्यूल टैंक कंपनी देती है जो इसके कॉन्सेप्ट मॉडल में भी दिया गया है वहीं टायर्स की बात करें तो इस बाइक में 17 इंच के टायर्स दिये गए हैं जो अलॉय व्हील के साथ आते हैं साथ ही दोनों व्हीलस में डिस्क ब्रेक का ऑप्शन भी मिल जाता है इसके कंसोल की बात करें तो फ़ुली डिजिटल राउंड-शेप्ड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिलता है जिसमे स्मार्टफोन कनेक्टीविटी का ऑप्शन भी कंपनी ऑफर करेगी। 



जानें SRV 125 की कीमत और परफॉरमेंस के बारे में:

QJ मोटर्स SRV 125 बाइक की कीमत की बात करें तो ये खूबसूरत और स्टाइलिश क्रुजर बाइक इंडियन मार्केट में 1.5 लाख आन रोड कीमत के साथ लॉन्च की जा सकती है लेकिन अभी तक QJ मोटर्स ने इसके असल कीमत को रिविल नहीं किया है, इसके इंजन की बात करें तो 125cc का फोरम स्ट्रोक सिंगल सिलिंडर liquid Cooled SOHC पॉवरफूल इंजन दिया गया है जो 14.90 पीएस की पॉवर @9500 rpm और 12.1 nm का टार्क @7000 rpm निकाल कर देता है, ना सिर्फ यही बलके SRV 125 में 4 वाल्व इंजन मिलता है जिससे इसकी परफॉरमेंस भी काफि बेहतर देखने को मिलेगी जो इंडियन रोडस के हिसाब से एक बेहतर च्वाइस साबीत हो सकती है, इसके लॉन्च की बात करें तो अगले साल तक यह बाइक इंडियन मार्केट मे लॉन्च हो सकती है जो सीधा सीधा रॉयल एनफील्ड, बजाज और दूसरी इंडियन क्रूज़र बाइक्स को टक्कर देगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.