Auto expo 2023 live: महिंद्रा Thar को टक्कर देने आयी मारुति सुज़ुकी की ऑल न्यू एसयूवी Jimny 4 व्हील ड्राइव

 Auto expo 2023 live: महिंद्रा Thar को टक्कर देने आयी मारुति सुज़ुकी की ऑल न्यू एसयूवी Jimny 4 व्हील ड्राइव


Maruti suzuki


दोस्तों ग्रेटर नोएडा मे चल रहे ऑटो एक्सपो का आज दूसरा दिन है और एक के बाद एक ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स अपनी नयी नवेली गाड़ियों को इस ऑटो एक्सपो में पेश कर रहे हैं, इसी बीच मारुति कंपनी ने भी अपनी मोस्ट आवेटेड ऑफ रोडिंग कार मारुति Jimny का फाईव डोर variant से पर्दा उठा दिया है जो इंडियन मार्केट मे तहलका मचाने की लिए तय्यार है, दरअसल मारुति सुज़ुकी ने ऑटो एक्सपो के दूसरे दिन धमाकेदार एंट्री करते हुए दो-दो एसयूवी कार को अन्विल कर दिया है साथ ही ईन दोनों एसयूवी कार की कीमत को भी रिविल कर दिया है, आपको बताते चलें की मारुति ने अपनी दूसरी एसयूवी कार "fronx"  के नाम से लॉन्च की है। 


Auto expo 2023: जानें मारुति की नयी ऑफ रोडिंग कार Jimny के features के बारे मे

महिंद्रा थार् को टक्कर देने आयी मारुति की ये बहुचर्चित
एसयूवी कार Jimny आती है बेहतरीन फीचर के साथ, 
भारत की सबसे लोकप्रिय और सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति सुज़ुकी ने गुरुवार को अपनी बिल्कुल नयी बहुप्रतिकछित Jimny (5 door variant) को ऑटो एक्सपो मे पेश किया है, मारुति अपनी इस ऑफ रोडिंग एसयूवी कार में दो वरिअंत ऑफर करती है जिसमे अल्फा और जीटा मॉडल देखने को मिलता है। 

जिम्नी एसयूवी कार को 2023 के मध्य तक मार्केट मे उतारा जाएगा, बात करे इस गाड़ी के फीचर्स की तो इसका सबसे बड़ा हाइलाइट फीचर ये है की आपको इस गाड़ी मे 4×4 व्हील ड्राइव का फीचर मिलता है साथ ही ये गाड़ी पांच डोर के साथ आति है जो की एक ऑफ रोडिंग एसयूवी कार के लिए एक बहोत ही अच्छा फीचर है जो बहोत ही कम ऑफ रोडिंग cars मे देखने को मिलता है, इस गाड़ी में मारुति ने सेफ्टी फीचर पर भी अच्छा फोकस किया है इसमे ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ-साथ EBD, ESP और 6 एयर-बैग जैसे शान्दार फीचर भी मिल जाते हैं, साथ ही हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डीसेंट कंट्रोल और रिअर व्यू कैमरा भी दिया गया है, ये एक फाईव सीटर एसयूवी कार है जिसका कॉम्पटीशन मार्केट में पहले से मौजूद महिंद्रा की थार् और फोर्स की गुरखा एसयूवी कार से होगा। इसके स्पेक्टस की बात करे तो मारुति Jimny की लंबाई 3985mm, चौड़ाई 1645mm और इसकी हाइट 1720mm की है और इसका व्हीलबेस 2590 mm है, व्हीलबेस के अलावा मारुति जिमनी अपनी बाकी थ्री डोर वाले सिब्लिंग से काफि मेल खाती है, जिमनि एसयूवी कार में मारुति ने 15 इंच के अलॉय व्हील भी दिये है जो देखने मे आकर्षक लगते हैं। 






महिंद्रा Thar को टक्कर देने आयी मारुति सुज़ुकी की ऑल न्यू Jimny फाईव डोर के साथ


जाने मारुति सुज़ुकी Jimny की कीमत और परफॉरमेंस के बारे में:

कीमत की बात करें तो मारुति की इस एसयूवी कार की कीमत एक्स शोरूम 7 से 12 लाख तक होगी जिसमे मारुति कंपनी इंडियन मार्केट में अपने दो मॉडल को जून या जुलाई के महीने मे उतारेगी, वहीं इसकी परफॉरमेंस पर नज़र डाले तो ये अपने कॉम्पेटीटर्स को कड़ी टक्कर देने वाली है इसका सीधा कॉम्पेटीशन अपने सेगमेंट की "थार्" और "गुरखा" से रहेगा, मारुति सुज़ुकी अपनी इस गाड़ी मे ऑटोमैटिक और मैनुअल गियर ट्रांसमिशन दोनों ही ऑफर करती है । 
वहीं इसके इंजन और पॉवर की बात करें तो मारुति Jimny में आपको वही इंजन मिलता है जो इससे पहले मारुति अपने 3 डोर वरिअंत मे देती है, Jimny का ये इंजन 105 hp तक की पॉवर डिलीवर करता है और 134 nm का पीक torque देखने को मिलता है जो की एक ऑफ रोडिंग कार के लिए एक अच्छी पॉवर फिगर है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.