Bajaj की ये bike college students की पहली पसंद ?। Bajaj Puslar n160 update 2023 model


Bajaj की ये bike college students की पहली पसंद । Bajaj Puslar n160 update 2023 model 

Best 160cc sports bike 2023
160cc Naked bike



Bajaj Pulsar n160 :

दोस्तों बीते कुछ सालों मे नेकेड स्पोर्ट्स बाइक का चलन खूब तेज़ी से बढ़ रहा है , चाहे कॉलेज स्टूडेंट्स हों या वर्किंग प्रोफेशनल आजकल सभी स्पोर्ट्स बाइक के दीवाने हैं।
इंडिया में स्पोर्ट्स बाइक का चलन आजसे कई सालों पहले बजाज ऑटो कंपनी ने ही शुरू किया था और एक लम्बे अरसे तक बजाज की pulsar बाइक भारतीय यूवाओं के दिलों पर राज करती आ रही है।


बेहद कम कीमत मे आती है ढेर सारे features के साथ यह बाइक
जाने कीमत pulsar n160 आन रोड प्राइज 

बात करें बजाज की इस नयी स्पोर्ट्स बाइक की तो पिछले साल 2022 मे ही Bajaj auto ने इस बाइक को लॉन्च किया है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं बजाज की ऑल न्यू pulsar n160 बाइक की, 1.5 लाख ऑन रोड कीमत के साथ आनेवाली ये बाइक अपने सेगमेंट मे बहोत आकर्षक है, बात करें इसके न्यूली डिजाइन इंजन की तो आपको इस बाइक मे 165cc ki डिसप्लेसमेंट का नया ऑयल कूल इंजन मिलता है जिसमे लगभग 16 पी एस की पॉवर आउटपुट और 14.5 nm का टार्क देखने को मिल जाता है जो अपने सेगमेंट मे सबसे बेहतर है यही नही बजाज आपको इस मोटरसाइकल में सिंगल और डयूएल चैनेल ABS दोनों ऑफर करता है जो आपको 160cc के किसी और कंपनी की बाइक में देखने को नही मिलेगा, साथ ही इस बाइक में आपको आल न्यू LED प्रोजेक्टर हेड लैंप मिल जाते हैं जिससे आपको काफि अच्छी नाईट विजिबिलिटी देखने को मिलती है और इसकी LED टेल लैंप भी देखने मे काफि आकर्षक लगते हैं।

जाने Pulsar N160 के design और features के बारे में:

बात करे इस बाइक के लुक और डिजाइन की तो देखने मे यह बाइक बिल्कुल अपने ही एलडर सिब्लिंग Pulsar N 250 जैसी है ,क्यों की यह Bike Pulsar N 250 से ही प्रेरित है इसलिए इस Bike के फ़िचर्स भी लगभग एक जैसे हैं। आपको इसमे बिल्कुल नया सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल जाता है जो देखने मे काफि अलग और यूनिक लगता है।
इसके बेस मॉडल में सिंगल चैनल ABS और टॉप मॉडल मे डुआल् चैनल ABS मिलता है जो की सेफ्टी के मामलें मे काफि अच्छा है, Pulsar n160 के सभी मॉडल मे आपको स्पिलिट् सीट का ऑप्शन मिलता है इसका सीटीन्ग कमफोर्ट भी काफि अच्छा है तो आप अगर टूरिंग के शौकिन है तो यह बाइक एक अच्छा ऑप्शन साबीत हो सकती है।

जाने Pulsar N160 की performance और Mileage के बारे में? 

बजाज n160 मे आपको मिलता है 14 Litres का बड़ा पेट्रोल टैंक दिया जाता है तो आप इस बाइक मे टूरिंग भी आसानी से कर सकते है साथ ही बजाज आपको इस बाइक मे usb चार्जिंग पोर्ट का ऑप्शन व देती है।
ये बाइक पॉवरफुल होने के साथ-साथ आपको अच्छा Mileage भी निकाल कर देती है, वहीं Bajaj कंपनी इस बाइक मे 50 se 59km/L तक का क्लेम करती है, जो एक 160cc bike के लिए प्लस प्वाइंट भी साबीत हो सकता है
तो अगर आप भी एक ऐसे टू व्हीलर की तलाश मे हैं जो 1.5 लाख में अच्छे खासे specs & features के साथ आती हो और इंडियन roads के हिसाब से अच्छा Mileage निकाल कर दे तो ये बाइक अपके लिए एक अच्छा ऑप्शन रहेगी, अगर आप भी pulsar लवर हैं तो अपनी राय comment बॉक्स मे ज़रूर दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.