Auto expo 2023 : टीवीएस ने लॉन्च की देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल (Ethanol) पर चलने वाली धासु बाइक Apache rtr 160 4v

 Auto expo 2023 : टीवीएस ने लॉन्च की देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल (Ethanol) पर चलने वाली धासु बाइक Apache rtr 160 4v


टीवीएस अपाचे एथानोल:  टीवीएस अपाचे ने अपनी सबसे फेमस बाइक rtr 4v के स्पेशल एडिशन एथनोंल पर चलने वाली बाइक को ऑटो एक्सपो 2023 के तिसरे दिन ही रिविल कर दिया है जी हाँ दोस्तों ethanol(flex fuel) पर आधारित देश की पहली ethanol बाइक है जो निर्माता टीवीएस Motor Company द्वारा बनाई गई मोटरसाइकिलों की एक श्रृंखला है। अपाचे के कुछ मॉडलों को इथेनॉल पर चलने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो मकई या गन्ने जैसे पौधों की सामग्री से बना एक वैकल्पिक ईंधन है। इथेनॉल को गैसोलीन के साथ मिश्रण के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें सबसे आम मिश्रण E10 (10% इथेनॉल 90% गैसोलीन) और E15 (15% इथेनॉल 85% गैसोलीन) है। टीवीएस की इस ethanol बाइक को पहले भी  साल 2019 मे मार्केट मे उतारा गया था लेकिन अब ये apache बाइक अपने 4v मॉडल के साथ लॉन्च होगी जो ethanol पर आधारित होगा, बात करें एथनोंल के भारतीये पेट्रोल पम्प पर मिलने की तो इस साल के अप्रैल महीने से ही आपको सभी पेट्रोल पंप पर एथनोंल की सर्विस मिलनी शुरू हो जाएगी। 

ईंधन के रूप में इथेनॉल का इस्तेमाल उत्सर्जन को कम कर सकता है और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम कर सकता है। हालांकि, यह ध्यान देने योग्य है कि इथेनॉल में गैसोलीन की तुलना में कम ऊर्जा सामग्री होती है, जिसके परिणाम स्वरूप ईंधन का mileage थोड़ा कम हो सकता है।



जाने tvs apache rtr 4v (एथनोंल) के डिजाइन और फीचर के बारे मे:

दोस्तों इसके डिजाइन की बात करें तो दिखने मे tvs की यह apache 4v एथनोंल बाइक बिल्कुल अपने सिब्लिंग पेट्रोल वर्ज़न के जैसी ही है, आपको इस बाइक में आल लेइड हेडलैंप देखने को मिलता है जो डे टाइम रनइंग लाइट लेइड DRL के साथ आता है जिससे इस बाइक की नाइट विजिबिलिटी काफि अच्छी देखने को मिल जाती है, साथ ही इसके बैकलाइट में भी लेईड लाइट मिलती है 
लेकिन अब भी इसके इंडीकेटर हेलोजन बल्ब ही देखने को मिलता है, कलर ऑप्शन की बात करे तो इस बाइक मे टीवीएस दो कलर ऑप्शन ऑफर करता है जो की पअर्ल व्हाइट और मैट ब्लैक कलर हैं। 

बात करें इसके फीचरस की तो इसमे डिजिटल मीटर कंसोल देखने को मिलता है जैसा की टीवीएस पहले भी अपनी apache बाइक मे देता आया है साथ ही टीवीएस ने स्मार्ट एक्स कनेक्ट(ब्लूटूथ कनेक्टविटी) का फीचर भी दिया है जिससे आप आसानी से स्मार्टफोन कनेक्ट कर सकते है, और राईडिंग मोड का ऑप्शन भी दिया गया है जिसमे तीन राईडिंग मोड मिलते है जो की रेन मोड, स्पोर्ट्स मोड और अर्बन मोड है, इसमे आपको किक का ऑप्शन नही मिलता है सिर्फ सेल्फ स्टार्ट का ऑप्शन दिया गया है । 




जानें टीवीएस apache 4v एथनोंल की परफॉरमेंस,पॉवर और कीमत के बारे में:

इसके परफॉरमेंस और पॉवर की बात करें तो इसमे 159.7cc का ऑयल कूलड sohc फोर वाल्व इंजन दिया गया है जो 17.55 पीएस की बेहतरीन पॉवर @9250 आरपीएम् और 14.73 nm का टॉर्क @7250 आरपीएम् पर निकाल कर देता है जिससे काफि अछि  परफॉरमेंस भी मिल जाएगी, ये इंजन फाईव स्पीड गियर बॉक्स के साथ आता है , फ्यूल टैंक की बात करें तो 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसके डाईमेंशन की ओर देखे तो ईस बाइक की लंबाई 2035 mm, चौड़ाई 790 mm और इसकी हाईट 1050 mm की है, साथ ही इसमे 1357 mm का व्हीलबेस भी दिया गया है, वहीं इसकी ग्राउंड clearance 180 mm की दी गयी है जो की बिल्कुल अपने पेट्रोल वर्ज़न से इंसपाईर्ड है, ईस बाइक का Kerb वेइट 145 किलोग्राम का है। 


कीमत की बात करें तो टीवीएस की इस स्पेशल एडिशन बाइक की कीमत एक्स शोरूम लगभग एक लाख तीस हज़ार से शुरू होगी जो अपने सेगमेंट मे युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करेगी , तो आप भी अगर इस बाइक को लेने का सोच रहे है तो टीवीएस के नजदीकी शोरूम मे जाकर बात कर सकते हैं और इसकी बुकिंग और फाइनेंस  की सारी डिटेल भी आपको मिल जाएगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.