Hero ने लॉन्च की स्पोर्टी लुक में सबसे किफायती स्कूटर Hero xoom 110 सीसी आती है बेहतरीन फिचर्स के साथ

Hero ने लॉन्च की स्पोर्टी लुक में सबसे किफायती स्कूटर Hero xoom 110 सीसी आती है बेहतरीन फिचर्स के साथ

हीरो ने लॉन्च की स्पोर्टी लुक में सबसे किफायती स्कूटर Hero xoom 110 सीसी आती है बेहतरीन फिचर्स के साथ
भारत देश की सबसे बड़ी टू व्हीलर Automobile कंपनी Hero moto corp ने हाल ही में Hero XOOM 110 स्कूटर को पेश किया है, XOOM 110 एक स्वच्छ पॉवर एफिसिएंट स्कूटर है जो आपको सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव देगी,भारत में बढ़ती दो पहिया वाहन स्कूटर की डिमांड को देखते हुए Hero Moto corp ने अपना सबसे किफायती और बजट फ्रेन्डली स्कूटर Hero Xoom 110 को लॉन्च कर दिया है हीरो Xoom को 110cc की रेंज में भारतीय बाज़ार में उतारा गया है,

फोटो: Hero motocorp





एक्सपर्ट्स की मानें तो इस स्कूटर की माइलेज 55 से 60 किलोमीटर प्रति लीटर तक की बतायी जा रही है, यह स्कूटर सीधे-सीधे Honda Activa और Tvs Jupiter इत्यादि मॉडल को भारतीय टू व्हीलर बाज़ार में तगड़ा कंपटीशन देगी हीरो ज़ूम स्कूटर Activa के विकल्प के तौर पर भी देखी जा सकती है,
बात करें इसी हीरो जूम 110सीसी स्कूटर की तो यह स्टाइल, परफॉरमेंस और कम्फर्ट का बिल्कुल सही मिश्रण है, इस स्कूटर को परेशानी मुक्त और सुखद बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, अपनी ढेर सारी सुविधाओं और विशेषताओं के साथ हीरो ज़ूम 110cc स्कूटर सेगमेंट में क्रांति लाने के लिए तैयार है।


जानें Hero Xoom 110 के डिजाइन और features के बारे में:


इस स्कूटर के डिजाइन की बात करें तो देखने में काफि यूथफूल और स्पोर्टी डिजाइन लगता है इसका ऐरोडाईनेमिक डिजाइन सीधे तौर पर Tvs की Ntorq 125 को टक्कर देता है,सामने की तरफ ऑल न्यू एच शेप्ड LED DRL देखने को मिलते हैं जो इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देता है इस स्कूटर मे एडवांसड प्रोजेक्टर् LED सिग्नेचर हेडलैंप सेटअप दिया गया है जिससे नाइट विजिबिलिटी और भी बेहतर देखने को मिलेगी ,साथ ही पिछे की ओर भी एच शेप्ड सिग्नेचर LED टेल लैंप देखने को मिलते है जिससे इसका रियर साइड भी देखने में बेहतरीन लगता है,


इसके अलावा हीरो कंपनी ने इसके फ्रंट में बेहतरीन (HICL) कॉर्नरिंग बेनडिंग लाइट्स दिये हैं जो एक तरफ झुकने पर ऑटोमैटिकली आन हो जाते हैं और ये इस स्कूटर का सबसे यूनिक इलेक्ट्रिकल फ़िचर् भी माना जा रहा है जो किसी और स्कूटर में देखने को नहीं मिलता, साथ ही इसके हेड पर हेलोजेन टर्न इंडिकेटर् मिल जाते हैं और पिछे की तरफ भी हैलोजन बल्ब वाले टर्न इंडिकेटर् ही लगाया गया है,

फोटो:Hero motocorp


इसके console की बात करें तो डिजिटल सपीडोमीटर कंसोल मिल जाता है जिसमे रियल टाइम माइलेज, लो फ्यूल इंडीकेटर के साथ साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कॉल और Sms अलर्ट का ऑप्शन भी दिया गया है, यही नही Hero Xoom 110 स्कूटर में कंपनी की रिवोल्यूशनरी i3s टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है जिससे फ्यूल सेविंग में काफि मदद मिलती है,


साथ ही कंपनी इसके फ्रंट और रियर में 12 इंच के व्हील देती है और 90/90-12 का टायर साइज मिलता है जिससे हैण्डलिंग भी बेहतर हो जाती है जबकि Hero Xoom 110 के टॉप मॉडल VX और ZX वरिअंत में डाइमंड कट अलॉय व्हील के साथ काफि मोटे और चौडे टायर मिलते हैं जो 100/80-12 साइज में आता है जिससे इस स्कूटर की लुक और भी ज्यादा स्पोर्टी लगती है

इस गाड़ी में 5.2L(लिटर्स) की कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक दिया गया है और इसका अंडर सीट सटोरेज बूट स्पेस 19.2 लीटर का है जिसमे लार्ज साइज हेलमेट और पानी की बोतल जैसी चीज़े आराम से आ सकती है ।

फोटो: Hero motocorp



हीरो ज़ूम की सस्पेंशन की बात करें तो सामने की तरफ टेलीस्कोपिक हाइड्रालिक शौक अबसोर्बर्स मिलते है वहीं पिछे की तरफ स्प्रिंग लोडेड hydraulic डम्पर दिये गये हैं जिससे आपको इस स्कूटर में अच्छा कम्फर्ट भी मिल जाएगा,ब्रेकिंग फ़िचर् की बात की जाये तो इसके टॉप मॉडल में कंपनी 130mm का डिस्क ब्रेक देती है जबकी इसके दूसरे बेस वरिअंत में ड्रम ब्रेक मिलते हैं।



Hero ज़ूम के इंजन की बात की जाये तो कंपनी ने इस गाड़ी में 110.9cc का पॉवरफुल 'एयर कूल्ड' 4 स्ट्रोक SI इंजन दिया है जो (फ्यूल इंजेक्शन) के साथ आता है ये इंजन आपको 8.05 bhp की मैक्सिमम पॉवर @7250 rpm और 8.70 nm का बेहतरीन टॉर्क निकाल कर देता है @5760 rpm पर,

जानें Hero Xoom 110 की कीमत:

दोस्तों ये स्कूटर कीमत के मामले में बेहद किफायती
साबीत होगी कंपनी ने इसकी इंट्रोडकट्री कीमत एक्स शोरूम 68000 रूपए से लेकर इसके इसके टॉप मॉडल की कीमत 72000 रुपये बतायी गयी है जो की अपने सेगमेंट की Activa जैसी स्कूटर जो की 82000 रूपए से शुरू होती है उसे भी पिछे छोड़ देगी,कंपनी हीरो के चलाये जा रहे ऑफर में आप ये स्कूटर मात्र ₹ 9999 की डाउन पयमेंट और ₹2999 की मासिक किश्त पर फाइनेंस कर घर ले जा सकते हैं ये मासिक किश्त आपको महज दो साल भरनी पड़ेगी।
तो चाहे आप काम पर जा रहे हों, काम चला रहे हों या बस शहर में घूम रहे हों, Hero Xoom 110cc एक आदर्श साथी हो सकती है,आप अपने नजदीकी Hero शोरूम डीलर के पास जाकर हीरो Xoom 110cc की पॉवर, कम्फर्ट और स्टाइल का अनुभव ले सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.