Top 5 electric scooters: ये पाँच electric scooters भारत में तेज़ी से बिक रही हैं, खरीदने से पहले जान लें यह बाते वरना पछताना होगा

Top 5 electric scooters: ये पाँच electric scooters भारत में तेज़ी से बिक रही हैं, खरीदने से पहले जान लें यह बाते वरना पछताना होगा


Top 5 best electric scooters in India:

ये पाँच electric scooters इंडिया में तेज़ी से बिक रही हैं
भारत में हाल ही के कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन तेजी से बढ़ रहा है, वायु प्रदूषण के बारे में बढ़ती चिंताओं और टिकाऊ परिवहन की आवश्यकता के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में बड़ी ही तेजी से लोकप्रिय होते जा रहे हैं, "इलेक्ट्रिक स्कूटर" इलेक्ट्रिक वाहनों के सबसे लोकप्रिय प्रकारों में से एक माना जाता है,भारत में बढ़ती पेट्रोल की कीमतों को देखते हुए धीरे-धीरे लोग इलेक्ट्रिक वाहन पर निर्भर होना शुरू हो रहे है जिससे उनकी जेब पर असर भी कम होगा, लोगों मे टू व्हीलर इलेक्ट्रिक स्कूटर का क्रेज़ देखते हुए सभी ऑटोमोबाइल कंपनियाँ अपने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को तेज़ी से मार्केट में लॉन्च कर रही हैं।

रिपोर्ट्स के मताबिक साल 2022 में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री सबसे ज्यादा हुई है जिनमे Okinawa,Ather, tvs, bajaj और Ola ने भारत में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचें हैं, आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम भारत के बेहतरीन टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में चर्चा करेंगे जिन्हें आप खरीदने पर विचार विमर्श कर सकते हैं, ये हैं भारत में मिलने वाले टॉप-5 electric स्कूटर जिन्हें भारतीये बाज़ार में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

Top 5 Electric Scooters:

  • Ola S1 
  • Ather 450x
  • Tvs iqube 
  • Bajaj chetak 
  • Okinawa

01) OLA S1:


फोटो: Ola

OLA S1 
एक बहोत ही किफायती और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो बेहद शान्दार फीचर्स के साथ आती है, इस स्कूटर को एक बिल्कुल नयी इंडियन इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मैन्युफैक्चर कंपनी ने बनाया है जो पहले सिर्फ अपने Cab सर्विस की वजह से जानी जाती थी लेकिन पिछले साल 2022 मे ही ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्चिंग के बाद से ही OLA ने मार्केट में अपनी एक अलग पहचान बना ली है और अब तक ओला कंपनी ने अपने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल लॉन्च किये हैं,ये स्कूटर अपनी लॉन्चिंग से पहले भी काफि चर्चा मे रहा और इस स्कूटर की सबसे खास बात यह है की इस स्कूटर में एक पॉवरफुल मोटर दिया गया है जो 5500W(वॉट) की शानदार पॉवर निकाल कर देता है,दोस्तों हम बात कर रहे है ओला S1 इलेक्ट्रिक स्वर्कीटेर की इसके पॉवर आउटपुट और टॉर्क की बात करें तो 8.5Kw(किलो वाट) की पॉवर आउटपुट मिलती है और 58Nm का बेहतरीन टॉर्क निकाल कर देती है ,

ओला s1 स्कूटर की टॉप स्पीड 90 से 100km/h तक भी जा सकती है, इस स्कूटर में तीन ड्राइविंग मोड दिये गए हैं नॉर्मल मोड, स्पोर्ट्स मोड और हाइपर मोड इसके इलेक्ट्रिकल फीचर्स की बात करें तो इसमे ऑल LED हेडलैंप और Led टेललैंप सेटअप दिया गया है,ये स्कूटर ब्लूटूथ, वाईफाई और जीपीएस कनेक्टिविटी के साथ आता है इस स्कूटर में कंपनी 10 कलर ऑप्शन ऑफर करती है, ओला s1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत की बात की जाये तो यह स्कूटर मात्र 100,000₹ एक्स शोरूम कीमत में ऑफर की जाती है,वहीं इस स्कूटर की मैक्सिमम रेंज की बात करें तो ओला s1 स्कूटर अपने कस्टमर्स को 181km की बेहतरीन रेंज भी क्लेम करता है, कंपनी ने इस स्कूटर का एक नया वरिअंत ओला s1 pro भी पेश कर दिया है जो इससे थोड़ा सा महंगा आता है। ओला कंपनी ने जनवरी 2023 तक इस स्कूटर के 18245 यूनिट की सेल हो चुकी है। 

02) TVS iQube Electric:


फोटो:Tvs motor

TVS iQube Electric scooter 

शहर के यात्रियों के लिए एक आदर्श और पॉवरफुल स्कूटर है, एक बार फ़ुल चार्ज करने पर इसकी रेंज 100 किमी तक की है और यह स्कूटर 80 किमी/घंटा की टॉप स्पीड तक आराम से पहुंच सकता है, इस स्कूटर में tvs ने एक पॉवरफुल मोटर लगाया है जो 3000w (वॉट) की पॉवर जनरेट करता है जिससे 0 se 40 किमो/घंटा की स्पीड तक पहुंचने में इसे महज़ 4.0 सेकंड लगते हैं। इस स्कूटर में स्मार्ट दिखने वाले एलसीडी डिस्प्ले और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और ब्लूटूथ और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसी सुविधाओं से लैस है। टीवीएस आई क्यूब के डिजाइन और फीचर्स की बात करें तो फ्रंट में एक खूबसूरत दिखने वाला LED डीआरएल मिलता है और साथ ही इसका हेडलैंप भी ऑल Led सेटअप के साथ आता है जो रात में काफि बेहतर विजिबिलिटी भी देता है, इसके सस्पेंशन की बात करें तो फ्रंट में टेलीस्कोपिक दिया गया है और पिछे की तरफ hydraulic ट्विं ट्यूब शोक अबसोरबर मिलते है जिससे इस स्कूटर में बेहतरीन कम्फोर्ट का अनुभव भी मिल जाता है और महज़ 5 घंटे मे यह इलेक्ट्रिक स्कूटर बड़े आराम से फ़ुल चार्ज हो जाता है,

टीवीएस आई क्यूब में 17 लीटर की अंडर सीट स्टोरेज भी दी गयी है साथ ही इसके व्हीलस की ओर देखें तो फ्रंट और रियर दोनों तरफ ही डाइमंड कट अलॉय दिये गए हैं इसमे 90/90-12 के टायर साइज भी दिये गए हैं जिससे इस स्कूटर की परफॉरमेंस और भी बेहतर मिलती है ,और साथ ही ढेर सारी एडिशनल फीचर्स जैसे पार्किंग असिस्ट,नेविगेशन असिस्ट, लाइव वेहीकल ट्रैकिंग भी इस स्कूटर में मिलता है, यह स्कूटर मार्केट में तीन वरिअंत में आता है iqube, iqube S और iqube st, इसकी कीमत की बात करें तो इस स्कूटर का स्टैंडर्ड मॉडल 99000₹ की एक्स शोरूम कीमत से शुरू होता है, टीवीएस कंपनी ने अब तक इस स्कूटर के 11000 से भी ज्यादा यूनिट साले की है जिससे यह भारत में दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बन चुका है।

03) Ather 450X:

फ़ोटो: Ather Energy


Ather 450X एक टॉप-ऑफ़-द-लाइन इलेक्ट्रिक स्कूटर माना जाता है जो पॉवर, स्पीड और परफॉरमेंस का एक सही मिश्रण प्रदान करता है यह इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत के युवाओं को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है, इस स्कूटर में एक बेहद शक्तिशाली मोटर मिलता है जो 3300 वाट की शानदार पॉवर जनरेट करता है इस स्कूटर में एक उच्च क्षमता 3.7kwh वाली लीथियम आयन बैटरी से लैस सेटअप मिलता है जो आपको एक बार फ़ुल चार्ज करने पर 108 किमी तक की बेहतरीन रेंज निकाल कर देती है, Ather कंपनी का ये स्कूटर फ़ुल चार्ज होने में करीब 5.4 घंटे लेता है साथ ही ये स्कूटर पूरी तरह उन्नत सुविधाओं जैसे फास्ट चार्जिंग, टच स्क्रीन डैशबोर्ड, जीपीएस नेविगेशन और क्षमताओं के साथ आता है,

इस स्कूटर के UI को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने iske स्टैंडर्ड वरिअंत में 1GB रैम और 8gb रोम दिया गया है,
बात करें इसके डिजाइन की तो देखने में इस स्कूटर का डिजाइन काफि यूथफूल और स्पोर्टी लगता है इस स्कूटर में 780mm की सीट हाइट दी गयी है जो स्मॉल और लॉन्ग राइडर्स दोनों के लिए ही कम्फोर्टेबल है, Ather 450x के फीचर्स की बात करें तो फीचर्स के मामले में भी ये स्कूटर बेहद कन्वेंसिंग लगती है इसके फ्रंट और रियर दोनों ही व्हीलस में डिस्क ब्रेक दिये गए हैं जिसमे combined ब्रेकिंग सिस्टम का फीचर भी मिल जाता है इसके फ्रंट डिस्क ब्रेक का साइज 200mm और पिछे की ओर 190mm साइज का डिस्क ब्रेक मिलता है जिससे इसकी ब्रेकिंग भी काफि बेहतर हो जाती है। इसके इलेक्ट्रिकल फीचर्स की बात करें तो यह स्कूटर ऑल Led हेड लैंप और टेल लैंप सेटअप के साथ साथ led टर्न सिग्नल इंडिकेटर् दिये गए हैं,

पॉवर और परफॉरमेंस की बात करें तो ये शक्तिशाली इलेक्ट्रिक स्कूटर 5400w (वॉट) की मैक्सिमम पॉवर जनरेट
करता है और 22Nm का बेहतरीन टॉर्क भी जनरेट करके देता है जिससे यह स्कूटर आपको पिक-अप में भी कोई कमी मेहसुस नहीं होने देगी। Ather 450x में कंपनी चार राइडिंग मोड देती है जो की राइड, इको ,स्मार्ट eco और स्पोर्टस मोड हैं। इसके व्हीलस की बात करें तो कंपनी ने इस स्कूटर के फ्रंट में 90/90-12 और पिछे की ओर 100/80-12 का ट्यूबलेस टायर दिया है जो ब्लैक अलॉय व्हीलस के साथ आता हौ, कीमत की बात करें तो कंपनी के मुताबिक इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 1,26,000₹ से शुरू होती है जो की मार्केट में उपस्थित दूसरी इलेक्ट्रिक स्कूटर के मुकाबले काफि ज्यादा है, बावजूद इसके Ather कंपनी ने पिछले साल से लेकर अब तक इंडियन टू व्हीलर मार्केट में इस स्कूटर ने लगभग 8000 यूनिट बेच चुकी है। इस स्कूटर का टोटल Kerb वेट् 111.6 किलोग्राम है जो की एक लाइट वेट इलेक्ट्रिक वेहीकल कैटेगरी में आता है।

04) Bajaj chetak electric scooter :


फ़ोटो: Bajaj chetak


Bajaj chetak electric 
एक स्टाइलिश और व्यावहारिक स्कूटर है जो भारत में बहुत ही तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है, एक बार फ़ुल चार्ज करने पर यह स्कूटर 85 se 95 किमी तक की बेहतर रेंज निकाल कर देता है, यह स्कूटर आपकी दैनिक यात्रा और आपकी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकता है। इसके फीचर्स की बात करें तो इस स्कूटर में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑल एलईडी हेडलैंप और टेललैंप लाइट्स सेटअप और इसके फ्रंट व्हील पर डिस्क ब्रेक भी दिया गया है जबकि इसके रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं, साथ ही कंपनी इसके ब्रेकिंग सिस्टम में CBS टेक्नोलॉजी का उपयोग करती है जिससे इस स्कूटर की ब्रेकिंग में भी अच्छा रेस्पॉन्स देखने को मिलता है। बजाज चेतक इलेक्ट्रिक में आगे और पिछे दोनों ही तरफ 12-12 इंच के ट्यूबलेस टायर दिये गए हैं जिससे बेहतर रोड ग्रीप,कम्फोर्ट और इसकी परफॉरमेंस भी काफि बेहतर हो जाती है।

इसके पॉवर की बात करें तो इस स्कूटर की मैक्सिमम पॉवर 4080w (वॉट) है जबकि इसकी रेटेड पॉवर 3800w है, बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर 70 किमो/घंटा तक की टॉप स्पीड पर बड़ी ही आसानी से पहुँच सकता है।
इसके डिजाइन की बात की जाये तो डिजाइन के हिसाब से यह एक बेहद क्लासिक डिजाइन वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर मालूम होता है इसके डिजाइन को भारतीय युवाओं और वरिष्ठ नागरिको को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो इंडियन राइडर्स के लिए एक बेहतर ऑप्शन साबीत हो सकती है,
यही नहीं बजाज कंपनी इसके बैटरी पर तीन साल की वारंटी और इसके मोटर पे सात साल तक की वारंटी भी ऑफर करती है जो आपको किसी दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर में नही दी जाती है।

05) Okinava Ridge plus electric:

फ़ोटो: Okinawa


Okinawa Ridge Plus
 
अपनें सेगमेंट में एक ऐसा शक्तिशाली इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो कठिन से कठिन इलाके को भी आसानी से संभाल सकता है,यह स्कूटर एक बार फ़ुल चार्ज करने पर 84 किमी तक की बेहतर रेंज निकाल कर देता है, इस स्कूटर को आप बड़ी ही आसानी से लंबी यात्राओं पर भी ले जा सकते है। कंपनी के मताबिक सिर्फ 2 se 3 घंटों में ही इसकी बैटरी फ़ुल चार्ज हो जाती है। यह एक फ्रंट सस्पेंशन सिस्टम और एक रियर डिस्क ब्रेक से लैस स्कूटर है जो अपने राईडर को एक समूथ और आरामदायक सवारी और यात्रा का अनुभव कराता है।


ओकीनावा स्कूटर में कंपनी ने 1.74 kwh की लीथियम आयन बैटरी दी है जो 1600w (वॉट) की पीक पॉवर निकाल कर देता है ,जिससे यह स्कूटर 45 किमो/घंटा की टॉप स्पीड आसानी से पकड़ लेता है, तो वहीं इसकी लोडिंग कैपेसिटी 150 किलोग्राम की है। साथ ही इस स्कूटर में 160mm का ग्राउंड क्लीयरेंस भी देखने को मिल जाएगा। इसके सस्पेंशन की बात करें तो फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन दिये गए हैं और इसके रियर में डुएल शोकर् सस्पेंशन मिलते हैं, तो कम्फोर्ट के मामले में भी कंपनी ने कोई कोम्प्रोमाइज़ नहीं किया है और मोबाइल एप कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी इस स्कूटर में दिया गया है, साथ ही इसकी सेफ्टी पर भी कंपनी ने पूरा खयाल रखा है इसके ब्रेकिंग में E-ABS टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है जिससे instant ब्रेकिंग में काफि मदद मिलती है।

आखिर में आपको बताते चलें की ये भारत के सबसे ज्यादा खरीदे जाने वाले टॉप 5 बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं जिन्हें आप खरीदने पर विचार कर सकते हैं,चाहे आप एक वर्किंग प्रोफेशनल हो या एक कॉलेज छात्र या फिर एक वरिष्ठ नागरिक, ये पांच इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे बेहतर ऑप्शन हैं जो आपकी ज़रूरतों के लिए एकदम सही साबीत होंगे। बस अपना बजट देखें, शोध करें और सुनिश्चित करें, और वह इलेक्ट्रिक स्कूटर चुनें जो आपकी आवश्यकताओं और बजट के अनुकूल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.